मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में होगा जिला स्तरीय समारोह
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह एवं प्रदर्शनी का होगा आयोजन
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर, रविवार को रतलाम के गुलाब चक्कर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ के पश्चात वंदे मातरम् का सामूहिक गायन एवं मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति होगी। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पुरस्कार वितरण एवं प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026