जयपुर: सदर थाना इलाके में खासाकोठी स्थित विनायक ज्वेलर्स में आज तड़के चोरों ने लगाई सेंध, 18 किलो चांदी और 7 ग्राम सोना ले उड़े
Jaipur, Jaipur | Apr 12, 2026 जयपुर के सदर थाना इलाके में स्थित खासाकोठी पर विनायक ज्वेलर्स पर आज रविवार तड़के दो चोरों ने सेंध लगाई।तड़के 3 बजे के लगभग चोर चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसे एक कपड़े के बैग में 18 किलो चांदी के जेवरात व सात ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गए। चोरों ने अंदर रखी अलमारी को भी तोड़ने का प्रयास किया पर वह उनसे नहीं टूटी इसके बाद चोरों ने वहा रखे हुए सामान को ले उड़े।