पांडू: पांडु थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मुहर्रम का जुलूस, पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
Pandu, Palamu | Jun 26, 2026 मुहर्रम के अवसर पर पांडु थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पारंपरिक श्रद्धा और अनुशासन के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। मुरुतु, कजरू कला सहित अन्य गांवों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में भाग लिया। जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया, जबकि लोग शांति और सौहार्द के साथ धार्मिक रस्मों का पालन करते नजर आए।