महोबा: लवकुश नगर तिराहे पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | May 8, 2026 तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मध्य प्रदेश के मुडारी गांव निवासी 70 वर्षीय रामरति गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड़ पर चालक रिक्शे को संभाल नहीं पाया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया।