🚨 रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजार में किया पैदल गश्त 👮♂️
रक्षाबंधन पर्व पर बहनों और महिलाओं की सुरक्षा के साथ नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जसवंतनगर पुलिस ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की।
एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ बस स्टैंड चौराहे से लुधपुरा तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम बड़ा चौराहा, सदर बाजार, छोटा चौराहा और नदी के पुल से होते हुए लुधपुरा पहुंची।
इस दौरान बाजार की भीड़ और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और त्योहार के दौरान महिलाओं व बहनों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
👮♂️ गश्त के दौरान थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक हेमंत कुमार, शुभम वर्मा, अनूप कुमार पांडेय सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
📍 जसवंतनगर, इटावा
#जसवंतनगर #रक्षाबंधन #इटावापुलिस #महिलासुरक्षा #DPSChannel
Jaswantnagar, Etawah | Aug 28, 2026