मीरगंज: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ग्राम रहपुरा जागीर के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
ग्राम रहपुरा जागीर के रहने वाले तीरथराम ने पुलिस को तहरीर दी कि उसका भतीजा भगवान दास खेत से काम करके घर वापस आ रहा था। गांव के ही रहने वाले पूरनलाल, नरेंद्र, प्रेमपाल व विनोद पीड़ित के भतीजे को गंदी-गंदी गालियां देने लगे। पीड़ित के भतीजे ने गालियों का विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी।