सैदपुर: हजारों लीटर पेट्रोल से भरे टैंकर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की देरी के बीच दो घंटे तक दहकती रही आग
चंदौली के अलीनगर स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के तेल डिपो से लगभग 10 हजार लीटर पेट्रोल और 10 हजार लीटर डीजल लेकर आजमगढ़ जा रहे एक टैंकर में मंगलवार की देर रात भीषण आग लग गई। खानपुर थानाक्षेत्र के बिहारीगंज-मेंहनाजपुर मार्ग पर अनौनी गांव स्थित भारत लॉन के निकट शॉर्ट सर्किट के चलते टैंकर की केबिन में अचानक आग भड़क उठी। पुलिस और दमकल टीम ने आग पर नियंत्रण पा लिया।