नानपारा: नवाबगंज ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख ने सुनी जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के लिए संबंधितों को दिए निर्देश
नवाबगंज ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने सभागार में जनता दरबार लगाया तथा लोगों की जन समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग को अभिलंब निराकरण के निर्देश दिए उन्होंने बताया है कि जन समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता है सभी विभागों के अधिकारियों से अपील की है कि जो भी पीड़ित आते हैं उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण समयबद्ध तरीके से कराएँ