लोहरदगा: कड़ाक के पास सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के अभाव में मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
सदर थाना क्षेत्र के जूरिया निवासी सुमेल उरांव के पुत्र सुखदेव उरांव की मौत इलाज के अभाव में हो गई है जिसका पोस्टमार्टम सोमवार को सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी अनुसार सुखदेव उरांव गत दिनों कुडू थाना क्षेत्र के कड़ाक के समीप हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हुआ था,आज सोमवार शाम 4:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया!