लोहरदगा: केंद्रीय सरना स्थल पर अतिक्रमण के विरोध में आदिवासी समाज का उग्र प्रदर्शन, लोहरदगा में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया
रांची के सिरम टोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल पर हो रहे कथित अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार शाम 5:30 बजे लोहरदगा आदिवासी सामाजिक संगठन ने उग्र प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप लोहरदगा संखा नदी स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया।