न्यूरिया थाना क्षेत्र में महिला के कुंडल लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम गौहर निवासी केशव पुत्र दीनदयाल ने 3 फरवरी को थाने में सूचना दी थी कि उनकी रिश्तेदार कस्बा न्यूरिया के बाजार से घर लौट रही थीं।