गोमिया: टीटीपीएस केनाल में मिला हाथ कटा युवक का शव, इलाके में सनसनी
Gumia, Bokaro | Apr 4, 2026 गोमिया प्रखंड के ललपनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत TTPS के केनाल में आज शनिवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खुदवाटांड़ निवासी रामू तुरी के रूप में हुई है। शव की स्थिति देख कर लोग दंग रह गए क्योंकि युवक का एक हाथ कटा हुआ था। बताया जा रहा है कि रामू तुरी पिछले एक दिन से लापता था, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे।