करहल: करहल क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर, एक की मौत और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल
करहल थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 85 पर नेपाल से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। जिसमें बस में सवार एक यात्री की मौके पर मौत हो गई वहीं दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं घटना को लेकर ASP ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने मामले में जानकारी दी है।