सैदपुर: सैदपुर नगर के चाट विक्रेता की बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा हाहाकार
सैदपुर नगर निवासी 26 वर्षीय चाट विक्रेता सचिन मोदनवाल पुत्र प्रमोद मोदनवाल की पड़ोसी जनपद वाराणसी के चौबेपुर थानाक्षेत्र स्थित उमरहां में बिजली के खंभे में उतर रहे हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आने से हृदयविदारक मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही जहाँ युवक के परिवार में हाहाकार मच गया, वहीं सैदपुर नगर सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।