विदिशा नगर: पीतलमिल में शराब की दुकान शिफ्ट करने पर बवाल, विरोध में चक्का जाम
शहर के पीतलमिल क्षेत्र में शराब दुकान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ठेकेदार द्वारा हाल ही में दुकान को मेन रोड से हटाकर गली में शिफ्ट किया गया था, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की थी।रविवार शाम 4 बजे आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान में ताला लगा दिया और इसे दोबारा मेन रोड पर शिफ्ट करने का दबाव बनाया।