नागौर: नागौर में चिकित्सा एवं खाद्य विभाग की टीम ने शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कई जगह की कार्रवाई
Nagaur, Nagaur | Oct 28, 2024 नागौर जिला मुख्यालय पर सोमवार को चिकित्सा विभाग व खाद्य विभाग की और से शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कई खाद्य पदार्थों की दूकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।वही कई जगह खाद्य पदार्थ संदिग्ध पाये जाने पर उन्हें सीज भी किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जुगल किशोर सैनी ने बताया कि जिलेभर में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे है।