नागौर: खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की
Nagaur, Nagaur | Oct 28, 2024 नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि खींवसर में 13 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव होने के कारण सभी विद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश 13 नवंबर को रहेगा।