नागौर: नागौर से बासनी सड़क मार्ग पर हुए हादसे में 12 लोग हुए घायल, सभी का इलाज जारी
Nagaur, Nagaur | Oct 27, 2024 नागौर से बासनी सड़क मार्ग पर हादसे में 12 लोग घायल। जानकारी अनुसार रविवार देर शाम सात बजे के करीब हुए एक हादसे में टैक्सी पलटने से अंदर सवार महिलाएं सहित 12 लोग घायल हो गए। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार टैक्सी में सवार होकर शहर के फकीरों के चौक निवासी महिलाएं और बच्चे बासनी से नागौर लौट रहे थे।