शामली: शामली के थानाभवन में नियमों के उल्लंघन पर एआरटीओ ने 3 स्कूल वाहनों को किया सीज, मचा हड़कंप
Shamli, Shamli | May 15, 2026 शुक्रवार को चलाए गए अभियान में एआरटीओ रोहित राजपूत और यात्री कर अधिकारी इरशाद अली ने स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान टीम ने थानाभवन में एक मिनी बस और 2 टाटा मैजिक समेत कुल 3 स्कूली वाहनों को नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर और दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर सीज कर दिया। स्कूली ट्रांसपोर्ट का संचालन करने वालों में हड़कंप मचता दिखा।