बोलबा: बोलबा कादोपानी गांव में साइकिल से करतब दिखाना युवक को पड़ा भारी, सड़क हादसे में घायल
Bolba, Simdega | Aug 4, 2026 बोलबा के कादोपानी गांव के 19 साल के आतिश कुल्लू नामक युवक मंगलवार को 4:00 बजे सड़क हादसे में घायल हो गया ।बताया गया कि वह अपने साइकिल से आगे का पहिया उठाकर स्टंट करते हुए आगे बढ़ रहा था और नियंत्रण खो गया जिससे कि मुंह के बल पर गिरा और गंभीर चोट आई। जिसे पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।