जंदाहा: जंदाहा में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की टक्कर में चार घायल, बाइक से शराब बरामद
वैशाली जिले के जंदाहा स्थित हाजीपुर-जंदाहा राजमार्ग संख्या 322 पर झमनगंज के डमली चौक के पास शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी चार लोग सड़क पर गिर पड़े।