मिर्ज़ापुर: वाराणसी से चलकर विंध्याचल पहुंची पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से नई बंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह ट्रेन शनिवार की सुबह 10:34 पर वंदे भारत एक्सप्रेस विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंची। और थोड़ी देर रुकने के बाद आगे के लिए रवाना हुई जो कि खजुराहो तक जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।