बालोद: पुरूर से झलमला तक बनेगी फोरलेन सड़क, 290 करोड़ की परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू
Balod, Balod | Jun 9, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग 930 के अंतर्गत पुरूर से झलमला तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना की प्रक्रिया तेज हो गई है। करीब 290 करोड़ रुपए की लागत से 30.55 किलोमीटर मार्ग का उन्नयन किया जाएगा, जिसमें 11.80 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन बनाया जाएगा। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।