मथुरा: मथुरा के जिला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य महानिदेशक, ओपीडी में भीड़ देख हुए हैरान
मथुरा के जिला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य महानिदेशक, ओपीडी में भीड़ देख हुए हैरान,महानिदेशक ने दिया आश्वासन डॉक्टरों की कमी होगी दूर मथुरा के जिला अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जब वह ओपीडी पहुंचे, तो मरीजों की भारी भीड़ देखकर चौंक गए।