महाराजगंज: महाराजगंज पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम से वांछित अभियुक्त को भगन का पुरवा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा
19 जून शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पुलिस द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के वांछित अभियुक्त को भगन के पुरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध थाने मे धारा 3 (१)उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया। वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अपराधियों की रोकथाम व चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गिरफ्तारी की गई है।