दमोह: कृषि उपज मंडी में चना, मूंग की बंपर आवक, फसल लेकर पहुंचे किसान, मंडी पैक होने से फैली अव्यवस्था
Damoh, Damoh | Apr 6, 2026 दमोह कृषि उपज मंडी में चना, मूंग, मसूर व गेहूं की बंपर आवक हो रही है। सोमवार दोपहर से किसान बड़ी संख्या में उपज लेकर मंडी पहुंचे, जहां व्यापारियों ने बोली के माध्यम से खरीदी शुरू की। 25 मार्च से 1 अप्रैल तक खरीदी बंद रहने से किसानों को परेशानी हुई थी। वही अचानक भीड़ बढ़ने पर हम्माल मजदूर संघ अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने फिलहाल मंडी फुल होने पर न आने की अपील की।