गम्हरिया: बेलारी: पुलिस ने 160 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बेलारी पुलिस ने 160 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला थाना क्षेत्र के जमुआहा वार्ड संख्या-04 का है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी के घर से गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिजेंद्र साह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।