गोंडा: कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने गुरु रविदास की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Gonda, Gonda | Feb 12, 2025 कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे संत शिरोमणि गुरुरविदास जी की जयंती पर रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है,कांग्रेस के निवर्तमान जिलाअध्यक्ष प्रमोद मिश्र और कांग्रेस के पदाधिकारी ने उनके विचारधारा को आत्मसात करने का संकल्प लिया है, प्रमोद मिश्र ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि कर्म से छोटा बड़ा होता है ।