गोंडा: सिसई माफी गांव के पास सड़क हादसे में ससुर और दामाद की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल
Gonda, Gonda | Feb 11, 2025 गोंडा-बहराइच राज्यमार्ग पर सिसई माफी गांव के पास एक ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगो को टक्कर मार दिया, जिसमें ससुर बेचई लाल व दामाद ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई और बचई लाल की पुत्री सुमन देवी गंभीर रूप में घायल जिसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मंगलवार 5 बजे खरगूपुर थाना अध्यक्ष कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मृतकों के शव को PM के लिए भेजा गया है।