गोंडा: सोशल मीडिया पर एक युवक ने महिला का फोटो किया वायरल, छुब्ध महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
Gonda, Gonda | Feb 11, 2025 कुरासी गांव की एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। मंगलवार 3 बजे हालत बिगड़ने पर उसे इटियाथोक CHC लेकर गए जहाँ के डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है एक युवक महिला का फोटो सोशल मीडिया मे अपने फोटो के साथ लगाकर वायरल कर रहा है। जिसकी शिकायत कई बार पुलिस से किया गया लेकिन कोई कार्यवाई नही हुआ।