जशपुर: जशपुर में अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई, मां भवानी आरोग्य संस्था को किया गया सील
जशपुर जिले में बिना पंजीयन संचालित क्लीनिक के खिलाफ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए गिरांग मोड़ स्थित मां भवानी आरोग्य संस्था चिकित्सा केंद्र को सील कर दिया। मंगलवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान संचालक छत्तीसगढ़ शासन का वैध पंजीयन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। यह कार्रवाई कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर की