कासगंज: कासगंज तहसील में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने SDM को ज्ञापन दिया, कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की
केंद्र सरकार ने 1 मई 2026 से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2080 रुपये से बढ़ाकर 3171 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी है। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए जाएं। साथ ही, घरेलू गैस सिलेंडर की तरह इसकी बुकिंग भी ऑनलाइन करने की व्यवस्था की जाए।