फतेहपुरा स्थित विद्या भवन स्कूल के मुक्ताकाशी रंगमंच पर सरकारी स्कूल के बच्चों ने नाटक ‘गूगल कर ले रे…’ का प्रभावशाली मंचन किया। हाल ही अंतरिक्ष से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बच्चों के साथ मंच पर पहुंचे, जिससे माहौल भावुक और प्रेरणादायी बन गया। नाटक ने डिजिटल युग में अनुभव और ज्ञान के महत्व को दर्शाया।