बख्शी का तालाब: बख्शी का तालाब में अंबेडकर प्रतिमा पर बवाल: बिना अनुमति की गई स्थापना, पुलिस ने हटाया
लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र के कोटवा गांव के बाहर तिराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा बिना प्रशासनिक अनुमति के रातों-रात स्थापित कर दी गई। सुबह जानकारी फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और प्रतिमा को हटाकर कब्जे में ले लिया।प्रतिमा हटाए जाने पर ग्रामीणों व महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।