कानपुर: सेल्स टैक्स रोड पर आइसीआइसीआइ बैंक के सामने केस्को द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में गाय गिरी, तड़प-तड़प कर हुई मौत
सेल्स टैक्स रोड आई सी आई सी आई बैंक के सामने केस्को की लापरवाही देखने को मिली जब अचानक से एक बेज़ुबान गाय गड्ढे में गिर गई। राहगीरों ने बताया कि जगह-जगह पर केस्को ने खम्बे गाड़ने के लिए खोद रखे हैँ। जिसमें कभी भी हादसा हो सकता है और अचानक आज रविवार 2:30 बजे केस्को द्वारा खोदे गए गड्ढे में गाय गिर ही गई और उसकी गाय की तङप तड़प कर मौत हो गई।