आरा: बिहिया के बेलवनिया गांव में महिला को जबरन घर से ले जाने का विरोध करने पर दंपति समेत तीन की पिटाई
Arrah, Bhojpur | Feb 17, 2024 भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में शनिवार की सुबह महिला को जबरन घर से ले जाने का विरोध करने पर दंपति समेत तीन की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव