आरा: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव स्थित श्मशान घाट के समीप कुएं से शनिवार की दोपहर एक बालक का शव बरामद
Arrah, Bhojpur | Feb 17, 2024 भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव स्थित श्मशान घाट के समीप कुएं से शनिवार की दोपहर एक बालक का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया।