आरा: लापता बच्चे का शव मुकुंदपुर गांव के कुंआ से हुआ बरामद,परिजन हत्या का जताए आशंका,सदर अस्पताल मे हुआ शव का पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Feb 17, 2024 मुकुंदपुर गांव में लापता बच्चे का शव कुंआ से बरामद किया गया है। मृत बच्चा अर्जुन सिंह का 8 वर्षिये पुत्र राजा कुमार है। चरपोखरी थाना पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मृतक के दादा ने बताया कि बच्चा कल से ही लापता था आज गांव के लोगो के द्वारा कुंआ में शव देखा गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।