घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने स्व. मनोहर उइके को श्रद्धांजलि अर्पित की, परिजनों को दी सांत्वना
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के ग्राम भातना में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे आयोजित देवकाम कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके शामिल हुईं। यह कार्यक्रम उनके पतिदेव स्वर्गीय सज्जन सिंह उइके जी के मौसा, स्वर्गीय मनोहर उइके के निधन उपरांत आयोजित किया गया था, जिसमें परिजनों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया।