बागपत: हमीदाबाद उर्फ नयागांव स्थित हाइवे के डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार दो युवक हुए घायल
हमीदाबाद उर्फ नयागांव निवासी विपिन ने गुरुवार की सुबह करीब साढे नौ बजे जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की रात करीब सवा दस बजे बाइक पर सवार दो युवक आ रहे थे। उसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप तथा दूसरा युवक मामूली रूप से घायल गया।