तानसेन: बहुचर्चित आरती हत्याकांड का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र गिरफ्तार, आरोपी बोला- "गला दबाया तो एक मिनट भी नहीं झेल पाई"
हजीरा पुलिस ने आखिरकार मृतका आरती धाकड़ की हत्या के मामले में धर्मेंद्र दोहरे को नामजद किया है।भिण्ड के ऊमरी में रहने वाले धर्मेंद्र ने चरित्र पर शक के चलते उसकी हत्या कर दी थी।3 दिन की जांच के बाद अब पुलिस ने धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि लिव-इन संबंध,कथिक धोखे के चलते वारदात को अंजाम दिया।