लखीसराय: नया बाजार नगर भवन में दो दिवसीय संतमत सत्संग में उमड़ा आस्था का सैलाब
लखीसराय: शहर के नया बाजार नगर भवन परिसर में सोमवार की पूर्वाह्न 10 15 से शुरू हुए दो दिवसीय संतमत सत्संग ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया है। 30 एवं 31 मार्च को आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्तुति, बीनती और ग्रंथ पाठ के साथ दिन की शुरुआत की गई।