नौगढ़: नगर पालिका अध्यक्ष ने गोरखपुर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह से की मुलाकात
मंगलवार की शाम 3:00 के लगभग नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव ने गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात किया है।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने इनसे नगर पालिका सिद्धार्थनगर के विकास के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर इनका मार्गदर्शन प्राप्त किया है।