नगड़ी: राहे में खरवार भोक्ता समाज ने मनाया नीलांबर-पीतांबर का शहादत दिवस
Nagri, Ranchi | Mar 28, 2024 खरवार भोक्ता समाज राहे द्वारा गुरुवार को ऊपरटोली में शहीद नीलांबर-पीतांबर का शहादत दिवस मनाया गया। समाज के सदस्यों ने नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हमें शहीद नीलांबर-पीतांबर से प्रेरणा लेनी चाहिए।