नगड़ी: पिठोरिया में पागल कुत्तों का आतंक, दो लोगों को किया घायल
Nagri, Ranchi | Mar 24, 2024 पिठोरिया में इन दिनों पागल कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। रविवार सुबह पागल कुत्तों के झुंड ने पिठोरिया निवासी अर्जुन गोप और आनंद चौरसिया को झपट्टा मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन दोनों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। ज्ञात हो कि पिठोरिया में अवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण घबराए हुए हैं।