हज़ारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने बन्हें से जेरूवाडीह और केसोडीह से बेडम तक सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को बन्हें से जेरूवाडीह और केसोडीह से बेडम तक सडक निर्माण कार्य का शिलान्यास पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बन्हें से जेरूवाडीह और केसोडीह से बेड़म की सड़क काफी जर्जर अवस्था में है। सडक बन जाने से ग्रामीणों का सफर सुलभ हो जाएगा।