चिरमिरी: एमसीबी जिला अस्पताल में शुरू हुई 8 करोड़ की नई सीटी स्कैन सुविधा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से बनी आधुनिक सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया। मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर के मरीज अब गंभीर बीमारियों की जांच के लिए बाहर नहीं जाएंगे। यह सुविधा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार है।