बीसलपुर: बिलसंडा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली और एक सिपाही घायल
बिलसंडा में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में बदमाश और बिलसंडा पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसमें बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बदमाश लक्की के पैर में गोली लगी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान ईटगांव चौकी के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार के भी गोली लगी है।