सीतामऊ: मंदसौर: पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त में 196 वारंटी पकड़े, अवैध शराब व जुआ मामलों में भी कार्रवाई
मंदसौर जिले में एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान 33 गश्त पार्टियों में 350 से अधिक पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया,कार्रवाई में 196 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया,17 प्रकरणों में 16 आरोपियों से 73 लीटर अवैध शराब (करीब 26 हजार रुपये मूल्य) जब्त की गई। साथ ही जुआ खेलते 3 लोगों से 1030 रुपये भी बरामद किए गए,