इंदौर: कलेक्टर ऑफिस पर कांग्रेसियों ने किसानों को सोयाबीन के उचोत दाम न मिलने पर किया प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
Indore, Indore | Sep 3, 2024 इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर सांवेर विधानसभा के किसानों के साथ कांग्रेसियों ने कलेक्टर ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया। जहां उनके द्वारा किसानों को सोयाबीन की फसल की उचित दाम न मिलने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। जहां उचित दाम की मांग को लेकर कांग्रेसियों के द्वारा एक ज्ञापन भी अधिकारियों को दिया। वही कल भी कांग्रेस के द्वारा यह प्रदर्शन किया जाएगा।